राज्य में दर्दनाक सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगभग रोज ही सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर आज राज्य के देहरादून जिले से आ रही है जहाँ सड़क पार कर रहे एक बच्चे को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में घायल हुए बच्चे को कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ वसंत विहार नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि मृतक की पहचान करन (11 वर्ष) पुत्र रमेश साहनी निवासी कांवली रोड लक्ष्मण चौक के रूप में हुई है। उसके परिजन दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कोरोना ने आज फिर तोड़े सारे रिकॉर्ड, आज मिले है इतने पॉजिटिव केस
बृहस्पतिवार दोपहर को बल्लीवाला फ्लाईओवर के पास करन सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने करन को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इस अस्पताल से करन को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि घटना में परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। बच्चे के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।