Home उत्तराखंड उत्तराखंड: सड़क हादसे में जवान की मौत..1 महीना पहले ही हुई थी...

उत्तराखंड: सड़क हादसे में जवान की मौत..1 महीना पहले ही हुई थी शादी

सड़क हादसे के शिकार हुए 18 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान नीरज सिंह भंडारी की सैनिक सम्मान के साथ बनबसा शारदा घाट पर कल अंत्येष्टि कर दी गई।

जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय नीरज सिंह भंडारी पुत्र गोविंद सिंह भंडारी निवासी भूड़ाकिशनी 18 कुमाऊँ रेजीमेंट में राजस्थान में तैनात था। 5 जनवरी को अवकाश पर घर आने के बाद नीरज शुक्रवार देर शाम अपनी बाइक से खटीमा की तरफ से घर लौट रहा था। तभी सितारगंज रोड लोहियापुल के पास एक हादसा हो गया।

दरअसल यहां पर सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उसे गंभीर रूप से चोट आई। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने घायल जवान को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। मगर वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई।

बताया गया है कि जवान नीरज सिंह भंडारी की पिछले महीने 2 दिसंबर को हल्द्वानी निवासी सोनी से शादी हुई थी। इस हादसे के बाद वह अपने पीछे पत्नी और अपने परिवार जनों को छोड़ गया है। जिन का रो रो कर बुरा हाल है। बता दें कि नीरज की दो बड़ी बहन है और एक छोटा भाई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here