Home उत्तराखंड धोनी, विराट के बाद अब चहल बनेगे देवभूमि के दामाद, देखिये उनकी...

धोनी, विराट के बाद अब चहल बनेगे देवभूमि के दामाद, देखिये उनकी Dream Girl की तस्वीरे

टीम इंडिया और बॉलिवुड का रिश्ता काफी पुराना है । समय – समय पर टीम इंडिया के खिलाड़ी अभिनेत्रियों के साथ शादी करते रहे हैं । इसमें टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट के अलावा हरभजन सिंह ,युवराज सिंह ,जहीर खान जैसे तमाम बड़े नाम शामिल रहे हैं । अब खबर आ रही है की भारत के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल भी एक अभिनेत्री तनिष्का कपूर के साथ शादी करने वाले हैं । आपको बता दें की तनिष्का कपूर देहरादून की रहने वाली हैं ।

आज हम बात करने वाले हैं भारतीय टीम के एक युवा खिलाड़ी जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से टीम का एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हो गए हैं। आए दिन उनके बारे में कई तरह की बाते सुनने को मिलती हैं। आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक खास बात बताने वाले हैं जिसे सुनकर आप भी खुश हो जाएंगे। दरअसल, हम बात कर रहे हैं भारत के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल के बारे में।

कई बड़े बल्लेबाजों को अपनी गेंद से बॉल्ड करने वाले  चहल एक हसीना के प्यार में क्लीन बॉल्ड हो गए हैं। वो हसीना कोई और नहीं बल्की कन्नड़ अभिनेत्री तनिष्का कपूर हैं। वो बेहद ही खूबसूरत हैं। कई बार इन दोनों को साथ में भी देखा गया है। इसके साथ ही दोनों को सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे से बात करते हुए भी देखा गया है।जानकारी के मुताबिक चहल और तनिष्का की मुलाकात आईपीएल के एक मैच के दौरान हुई थी। तब से दोनों एक दूसरे को बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। कई बार दोनों को साथ में देखा गया है। इन सब बातों से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।