उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 (Uttarakhand Assembly Election 2022) के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 59 उम्मीदवारों का नाम है. भाजपा ने बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को भी टिकट दिया है. रामशरण नौटियाल चकराता विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार होंगे.
केंद्रीय नेतृत्व ने पहली सूची में 59 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जा रहे हैं, जिनमें पांच महिलाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव लड़ेंगे। उनके नाम पर मुहर लगाई गई है। बता दें कि बुधवार को दिल्ली में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश भाजपा की ओर से भेजे गए दावेदारों के पैनल पर चर्चा की गई थी, जिनमें ज्यादातर सीटों पर सहमति बनी।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें पांच महिलाओं पर दाव खेला गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी की बेटी रितु खंडूड़ी का टिकट कटा है। वहीं, खानपुर विधानसभा सीट पर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की जगह उनकी पत्नी कुंवर देवयानी को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा नैनीताल सीट से कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई सरिता आर्य चुनाव लड़ेंगी।