Home उत्तराखंड उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड को मिला अंबानी का Support , कर्मचारियों की सैलरी...

उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड को मिला अंबानी का Support , कर्मचारियों की सैलरी के लिए दिए 5 करोड़

जहां आम आदमी पार्टी नें तीर्थ पुरोहितों से वादा किया कि -‘सरकार बनते ही भंग होगा देवस्थानम बोर्ड’। आपको बताते चलें की उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड कोरोना संकट के कारण घाटे में चल रहा है। जिसे इस संकट से उबारने के लिए हमेशा की तरह एक बार फिर अंबानी बंधु आगे आए हैं। अनंत और आकाश अंबानी पिछले साल तक अस्तित्व में रही बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य रहे हैं। अब कोरोना काल के दौरान उन्होंने देवस्थानम बोर्ड को संकट से उबारने का बीड़ा उठाया है। अनंत और आकाश अंबानी बंधुओं ने उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड को पांच करोड़ ग्यारह लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। इस धनराशि से बोर्ड को अपने कर्मचारियों को वेतन देने में काफी मदद मिलेगी। बोर्ड ने मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी समेत अंबानी परिवार को बदरीनाथ धाम आने का न्योता दिया है। आगामी नवंबर माह में मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी बदरीनाथ धाम में मत्था टेकने भी पहुंचेंगे। आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: जन्माष्टमी पर घर जा रहे थे भाई-बहन, दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय भाई की मौत, बहन गम्भीर

अंबानी परिवार की बदरीनाथ और केदारनाथ समेत चारों धामों में अपार आस्था है। इससे पहले भी उनके जरिए करोड़ों रुपये का दान बदरीनाथ-केदारनाथ धाम को दिया जाता रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार चारधाम यात्रा बेहद धीमी रही। जिसकी वजह से देवस्थानम बोर्ड भी आर्थिक संकट से जूझ रहा है। बोर्ड को अपने अधिकारियों-कर्मचारियों को वेतन देने में परेशानी हो रही थी। अब अंबानी परिवार की तरफ से मिली धनराशि से कर्मचारियों को वेतन दिया जा सकेगा। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी की वजह से चारधाम यात्रा और देवस्थानम बोर्ड की आर्थिकी भी प्रभावित हुई है। लिहाजा उन्होंने कर्मचारियों के वेतन के लिए अनंत अंबानी से अनुरोध किया था। जिसे अनंत अंबानी ने तुरंत स्वीकार कर लिया। इसी के साथ अंबानी परिवार ने कर्मचारियों के वेतन के लिए देवस्थानम बोर्ड को 5 करोड़ रुपये की धनराशि दान स्वरूप दी है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: पहाड़ में अपनी बकरी बचाने को शेर से भिड़ गया नरेश…. और फिर मार डाला


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here