Home उत्तराखंड देवभूमि में महापाप: एक दोस्त ने अपने दो दोस्तों को दी दर्दनाक...

देवभूमि में महापाप: एक दोस्त ने अपने दो दोस्तों को दी दर्दनाक मौत, आग से झुलसे बरामद हुए शव

देवभूमि उत्तराखंड में एक चोंकाने और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक दोस्त ने दुनियां के सबसे खुबसूरत रिश्ते यानी दोस्ती को कलंकित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पौड़ी जिले के खातस्यूं पट्टी स्थित चोरकंडी गांव में एक दोस्त ने अपने ही दो दोस्तों को जिंदा जला दिया है। घटना की सूचना पर राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद आरोपी दोस्त को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार गांव के तीन दोस्तों रूप सिंह (उम्र 45 वर्ष), धीरज सिंह (उम्र 42 वर्ष) व अजीत सिंह (उम्र 19 वर्ष) सोमवार रात धीरज के घर में शराब पी रहे थे। उसके बाद नशे की हालत में उन्होंने गांव में जमकर हुड़दंग मचाया। ग्राम प्रधान व अन्य लोगों के समझाने पर उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज भी की।  बताया जा रहा है कि एक मृतक रूप सिंह की पोखरीखेत बाजार में वेल्डिंग दुकान है। जबकि दूसरे मृतक धीरज का परिवार दिल्ली में रहता है, वह गांव में पशुपालन का काम करता है। आज सुबह जब रूप सिंह अपनी दुकान नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी ग्रामीणों के साथ धीरज के घर पहुंची।

धीरज के रसोईघर के बाहर कुंडी लगी हुई थी। रसोईघर में रखे गैस सिलेंडर का पाइप हटाया गया था, जिससे गैस का रिसाव हो रहा था। रसोईघर के भीतर शव झुलसे हुए व अन्य सामान अधजली अवस्था में बिखरा मिला। दरवाजा खोलने पर भीतर धीरज व रूप सिंह के शव झुलसी हुई अवस्था में पड़े हुए थे। इनके पास शराब की बोतले बिखरी पड़ी थी। राजस्व पुलिस ने आरोपी अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि अजीत ने ऐसा क्यों किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here