Home उत्तराखंड उत्तराखंड: घर में खेल रहा था 9 महीने का बच्चा, करंट की...

उत्तराखंड: घर में खेल रहा था 9 महीने का बच्चा, करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

हल्द्वानी से एक दुखद खबर है। बता दें कि घर में खेल रहे 9 महीने के मासूम की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घर में खुले आधे प्लग को बच्चे ने पकड़ लिया था जिससे वो करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविजीत मंडल निवासी टैगोर नगर दुर्गा मंदिर वार्ड सिडकुल में मजदूरी करता है। जो मंगलवार को ड्यूटी से रात की शिफ्ट करके घर लौटा। बुधवार दिन में अपने कच्चे घर के कमरे में सो रहा था। आगे पढ़ें:

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: नदी किनारे बर्थडे पार्टी मनाने गए दो छात्रों की नदी में डूबने से मौत…मातम में बदली खुशियां

9 महीने का बेटा कनिष्क उसी कमरे में खेल रहा था, बच्चे को खेलता देख उसकी मां कनिका आंगन में चली गई। इसी दौरान मासूम ने नीचे रखे बिजली के अधखुले प्लग को पकड़ लिया। करंट लगने से बालक वहीं बेहोश हो गया। कमरे में पहुंची कनिका ने बच्चे को बेसुध देखा तो उसकी चीख निकल गई। परिजन बच्चे को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कनिष्क का बड़ा भाई ध्रुव 3 वर्ष का है। परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: देवभूमि में महापाप: तीनधारा देवप्रयाग के पास ट्रक में महिला से बलात्कार, 3 आरोपी गिरफ्तार

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here