Home उत्तराखंड रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- चुनौतियों से निपटने को साझा प्रयास की...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- चुनौतियों से निपटने को साझा प्रयास की जरूरत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि तमाम बाह्य और आंतरिक चुनौतियां देश के समक्ष खड़ी हैं और इससे निपटने के लिए सिविल और सैन्य अधिकारियों को एक मोर्चे पर आकर काम करना होगा।

यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएसएनएए) में 27वें ज्वाइंट सिविल-डिफेंस मिलिट्री (जेसीएम) प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही। रक्षा मंत्री ने कहा कि युद्ध और शांति अब दो विशेष परिस्थितियां नहीं हैं, बल्कि एक निरंतरता है। शांति के दौरान भी कई मोर्चों पर युद्ध जारी है। कई चुनौतियां बाह्य हैं तो कई चुनैतियां आंतरिक रूप से खड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा में अनेक असैनिक चुनौतियां भी खड़ी हैं। इससे निपटने में इस तरह के कार्यक्रम अहम भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, हमारा देश हर तरह की चुनौतियों से निटपने में सक्षम है और सुरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए हर स्तर पर काम चल रहा है।

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here