Home उत्तराखंड उत्तराखंड: तापमान बढ़ते ही सुलगने लगे जंगल, टिहरी में आबादी क्षेत्र तक...

उत्तराखंड: तापमान बढ़ते ही सुलगने लगे जंगल, टिहरी में आबादी क्षेत्र तक पहुंची आग

उत्तराखंड में तापमान बढऩे के साथ ही एक बार फिर जंगल आग की चपेट में आने लगे हैं। टिहरी जिले में कीर्तिनगर रेंज में सुलग रहे जंगल की आग आबादी के पास जा पहुंची। आग से सिविल भूमि पर रोपे गए बांज वृक्ष के तीन सौ से ज्यादा पौधे भी जल गए। वन विभाग के अनुसार आगे पर काबू पा लिया गया है। बीते 24 घंटे में जंगलों में आग की कुल 12 घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें सात कुमाऊं और पांच गढ़वाल मंडल में हुईं।

पिछले माह हुई बारिश से ज्यादातर क्षेत्र में जंगलों की आग शांत हो गई थी। वन विभाग भी इससे राहत की सांस ले रहा था, लेकिन बीते एक दो दिन से पारे में हुई वृद्धि के साथ आग फिर से चुनौती बनने लगी है। कीर्तिनगर रेंज के वन में सुलग रही आग विकराल होकर गांवों के पास तक पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया।

कीर्तिनगर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बुद्धि प्रकाश ने बताया कि कुछ दिन पहले भी यह जंगल आग की चपेट में था तब वन विभाग की टीम ने इस पर नियंत्रण पा लिया था, दोबारा आग कैसे लगी इसकी जांच की जाएगी। दूसरी ओर कुमाऊं में पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय और नैनीताल जिले में भीमताल के पास के जंगल भी सुलगने लगे। हालांकि पिथौरागढ़ के जंगल में आग पर नियंत्रण पा लिया गया है, वहीं भीमताल में वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here