Home देश यहाँ CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर बरसाई गोलियां, 4 की...

यहाँ CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर बरसाई गोलियां, 4 की मौत और 3 घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सीआरपीएफ जवान ने अपने ही साथियों पर गोलियां चला दी। इस घटना में चार जवान की मौत हो गई और 3 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना तड़के तीन बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार घटना सुकमा जिले के मरईगुड़ा थाना इलाके के लिगमपल्ली सीआरपीएफ 50 बटालियन कैंप की है। जहां कैंप में एक सीआरपीएफ जवान ने साथी जवान पर फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग में तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना में 3 जवान घायल गंभीर रूप हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि जिस जवान ने गोलियां चलाई वो रात में ड्यूटी पर तैनात था। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसने यह क्यों किया, लेकिन प्रारंभिक जानकारी में जवानों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here