Home उत्तराखंड उत्तराखंड: राज्य स्थापना दिवस पर पर्यटक इस पर्यटन स्थल पर निःशुल्क कर...

उत्तराखंड: राज्य स्थापना दिवस पर पर्यटक इस पर्यटन स्थल पर निःशुल्क कर सकते हैं सैर, निर्देश हुए जारी

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर गरतांग गली की सैर निशुल्क होगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किए हैं। जनपद में एक सप्ताह तक स्वच्छता अभियान सहित खेल गतिविधियां व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

आगामी 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य का स्थापना दिवस है। राज्य स्थापना महोत्सव की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न विभागों केे अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में राज्य स्थापना दिवस पर गरतांग गली में निशुल्क सैर का निर्णय लिया गया। गरतांग गली में सैर के लिए स्वदेशी पर्यटकों से 150 व विदेशी पर्यटकों से 600 रुपये शुल्क वन विभाग की ओर से लिया जाता है, लेकिन राज्य स्थापना दिवस यह शुल्क माफ रहेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर जनपद मुख्यालय के अलावा तहसील स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी नगर निकायों में सफाई अभियान चलाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग को आठ से 10 नवंबर तक कोविड-19 की दूसरी डोज के लिए जनपद के नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here