Home उत्तरकाशी उत्तराखंड में एक और भयावह हादसा, यमुना में गाड़ी के गिरने से...

उत्तराखंड में एक और भयावह हादसा, यमुना में गाड़ी के गिरने से इतने लोगों की मौत

पहाड़ो में जब तक रोड एक्सीडेंट के मामले सामने आते रहते हैं आये दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है, जिसका सबसे बड़ा कारण रहता है खस्ताहालत रोड और तेज गति, लेकिन अभी तक प्रदेश में जितनी भी सरकारें  आयी हैं उन्होंने इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोई भी उचित कदम नहीं उठाये हैं जिसके कारण हर दिन कुछ न कुछ दर्दनाक घटना सामने आती रहती हैं।

अब ऐसा ही एक मामला आज सुबह यानी 26 जनवरी को भी सामने आया है जब सुबह दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पिकअप वाहन विकासनगर से नौगांव उत्तरकाशी की ओर जा रहा था और चामी के नजदीक चालक पिकअप वाहन (HP 10 A 4194) से नियन्त्रण खो बैठा जिसके कारण वाहन यमुना नदी में समा गया। और नीचे गहरी खायी होने के कारण उसमे सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है। मरने वालों की पहचान शाहीद (47 वर्ष), जावेद (55 वर्ष), इमरान (45 वर्ष) और टोजों (44 वर्ष) की गयी है, ये चारों लोग थाना विकासनगर जिला देहरादून के रहने वाले थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, पुलिस ने ही मृतकों के शिनाख्त की है और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, ये दुर्घटना आज सुबह लगभग 4.45 बजे की बतायी जा रही है। पहाड़ों में ड्राइव शुरू करने से पहले आपको अपनी गाडी के बारे में पूरी जानकारी रखनी चाहिए और ड्राइवर सीट पर बैठने के बाद काफी एकाग्रता की जरूरत होती है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here