Home उत्तराखंड इस बार आये परीक्षा परिणामों में रुद्रप्रयाग जिले का रिजल्ट सबसे शानदार

इस बार आये परीक्षा परिणामों में रुद्रप्रयाग जिले का रिजल्ट सबसे शानदार

कल यानी 26 मई को उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के और सीबीएससी बोर्ड 12 वीं के नतीजे घोषित किये गये। इस बार के परीक्षा परिणाम पिछले साल से कुछ बेहतर रहे हैं और अगर बात इस बार के टॉपर्स की करैं तो पिछले कुछ सालों की तरह ही इस बार भी देवभूमि की लड़कियां लड़कों से आगे रही हैं| इस बार अगर बात उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं के टॉपर्स की करैं तो काजल प्रजापति जो राणा प्रताप इन्टर कॉलेज, खटीमा से हैं उन्होंने 492/500 इसके बाद दूसरे स्थान पर रोहित चन्द्र जोशी जो पीपीएसवीएम इन्टर कॉलेज नानकमत्ता से हैं उन्होंने 490/500 और फिर तीसरे स्थान पर जतिन पुष्पवान एसवीएमएचएसएस उखीमठ से हैं उन्होंने 489/500 अंक प्राप्त किये हैं। वहीँ अगर बात 12 वीं में उत्तराखंड बोर्ड के करैं तो यहाँ पहला स्थान दिव्यांशी राज जो आरएलएस चौहान एसएमवीआइसी जसपुर से हैं उन्होंने 492/500 अंक उसके बाद दूसरे स्थान पर सचिन चंद डीएमजीएआइसी, छिनकी फ़ार्म खटीमा से हैं उन्होंने 487/500 अंक और तीसरा स्थान गर्वित कुमार जो जीआइसी हल्सों कोराड़, नैनीताल से हैं उन्होंने 483/500 अंक हासिल किये हैं।

दूसरी तरफ अगर बात सीबीएससी बोर्ड की करैं तो यहाँ पहला स्थान गुन्ताश ओमान जो इकोल ग्लोबल स्कूल देहरादून से हैं उन्होंने 99.00% अंक हासिल किये इसके बाद रिया झा जो ओकग्रोव स्कूल मसूरी से हैं उन्होंने 98.8% अंक हासिल कर दूसरा स्थान और फिर तीसरा स्थान प्रियांशु अग्रवाल जो कीवी एफआरआई से हैं उन्होंने 98.6% अंक हासिल किये हैं। और अगर जिलेवार ब्यौरा दिया जाए तो इस बार रुद्रप्रयाग जिले के होनहार सीबीएससी बोर्ड में सबसे आगे रहे हैं तो वहीँ दूसरी तरफ पिथोरागढ़ सबसे फिस्सडी रहा है।

रिजल्ट के हिसाब से कौन सा जिला किस स्थान पर

स्थान   जिले का नाम   पास प्रतिशत

1      रुद्रप्रयाग          94.59

2      टिहरी             91.84

3      चंपावत           90.21

4      चमोली           84.21

5      उत्तरकाशी       83.65

6       बागेश्वर         82.13

7        पौड़ी            81.16

8       देहरादून        80.91

9       हरिद्वार        79.36

10    ऊधमसिंह नगर 78.20

11     नैनीताल        78.16

12    अल्मोड़ा        77.19

13    पिथौरागढ़      74.44


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here