Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड: घास काट रही महिलाओं पर बाघ ने किया हमला, 2 महिलाएं...

उत्तराखण्ड: घास काट रही महिलाओं पर बाघ ने किया हमला, 2 महिलाएं गंभीर घायल

हल्द्वानी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के गौलापार इलाके में दिनदहाड़े बाघ ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया। इस हमले में दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं जिन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दानी बांगर क्षेत्र में कुछ महिलाएं घास काटने गई थी। लेकिन इसी दौरान वहां बाघ ने दो महिलाओं खष्टी देवी और मुन्नी देवी पर हमला कर दिया। आगे पढ़ें:

यह भी पढ़ें: देहरादून: बेटे बहु ने की बुजुर्ग मां की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाघ के अचानक हमले के बाद वहां घास काट रही अन्य महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। महिलाओं के हो-हल्ले में बाघ दो महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर भाग गया. दोनों घायल महिलाओं को गंभीर अवस्था में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है दोनों महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है। पिछले दिनों भी इस इलाके में टाइगर की मूमेंट देखी गई थी। घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना मिलते ही तत्काल वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं।

 

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here