Home उत्तराखंड उत्तराखंड : घर छुट्टी आए फौजी की दर्दनाक मौत, सैन्य सम्मान के...

उत्तराखंड : घर छुट्टी आए फौजी की दर्दनाक मौत, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

चंपावत में एक सड़क हादसे में मारे गए सैनिक मोहन चंद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। बनबसा में बुधवार को सैलानीगोठ स्थित शारदा घाट पर सैनिक को अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर जवान के अंतिम दर्शनों के लिए सैकड़ों लोग मौजूद थे। लोगों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी। छावनी स्थित 23 सिख रेजीमेंट के जवानों ने मृतक को अंतिम सलामी दी। सिख रेजीमेंट के स्टेशन कमांडर के प्रतिनिधि सूबेदार बलबीर सिंह भी बनबसा पहुंचे थे। उन्होंने मृतक की चिता पर पुष्प चक्र चढ़ाकर सैनिक को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सेना के जवानों ने विधिवत रूप से सलामी दी। जवान को अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें –  उत्तराखण्ड: बाहर का दूध नहीं पीता था छह महीने का बच्चा तो माँ ने गंगा में डुबाकर करदी हत्या

सैनिक मोहन चंद की चिता को उनके चाचा प्रेम चंद और चचेरे भाई गौतम चंद ने मुखाग्नि दी। मोहन चंद सेना में लांसनायक के पद पर तैनात थे। कुछ दिन पहले वो छुट्टी पर घर आए हुए थे। सोचा था परिवार के साथ समय बिताएंगे, पर होनी को कुछ और ही मंजूर था। ये छुट्टियां मोहन चंद के जीवन की आखिरी छुट्टियां साबित हुईं। मंगलवार को वो बनबसा से सैलानीगोठ लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने जवान की बाइक को टक्कर मार दी। सैनिक मोहन चंद सड़क पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, पर वो बच नहीं सके। जवान की खबर घर पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया। बुधवार को जवान मोहन चंद का शारदा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here