Home उत्तराखंड धोनी परिवार के साथ मसूरी में लेते रहे बर्फबारी का जमकर मजा,...

धोनी परिवार के साथ मसूरी में लेते रहे बर्फबारी का जमकर मजा, उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

मसूरी में साल 2020 की पहली बर्फबारी 4 जनवरी को देखने को मिली और बहुत सालों बाद ऐसा नजारा देखने को मिला है कि यहाँ इतनी अधिक बर्फबारी हुई हो। इस अत्यधिक बर्फबारी की किसी को भी उम्मीद नहीं थी। जिसके बाद यहाँ पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा था। आम से लेकर ख़ास तक हर कोई इस बर्फबारी का आनंद लेना चाहता था। और इन्हीं में से एक नाम है भारतीय दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी परिवार के संग मसूरी में बर्फबारी का लुत्फ उठाते नजर आये। यहां एक होटल के बाहर उनकी बेटी जीवा ने स्नो मैन भी बनाया है। बकौल साक्षी बाप-बेटी ने पहली बार साथ में बर्फबारी का लुत्फ उठाया। धोनी की पत्नी साक्षी ने यह वीडियो अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी बीते दो सप्ताह से अपने परिवार के संग देहरादून में थीं। इसी बीच बर्फबारी की संभावनाओं को देखते हुए महेंद्र सिंह धोनी भी तीन जनवरी को मसूरी पहुंच गए थे। वे मसूरी में होटल जेडब्ल्यू मेरिएट में रुके थे।

View this post on Instagram

Holiday mode ! ❄️

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

होटल के बाहर धोनी ने बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। इसके बाद वे मसूरी स्थित चार दुकान भी घूमने गए। दोपहर बाद धोनी बिकने हाउस गए, जहां उन्होंने जिंजर लेमन चाय की चुस्की भी ली।  इस बर्फबारी के कारण मसूरी में लम्बा जाम भी देखने को मिला। देर रात तक प्रशासन ने जैसे-तैसे पर्यटकों को जाम से निकाला, लेकिन सुबह स्थिति और भयावह हो गई। देर रात शुरू हुई ओलावृष्टि से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई। धनोल्टी मार्ग पर वाहनों को रोक दिया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here