Home उत्तराखंड उत्तराखंड: भीषण गर्मी के साथ जून की शुरुआत, अधिकतम तापमान रहा 39...

उत्तराखंड: भीषण गर्मी के साथ जून की शुरुआत, अधिकतम तापमान रहा 39 डिग्री सेल्सियस

उत्तराखंड में जून की शुरुआत भीषण गर्मी के साथ हुई है। बुधवार को पहले ही दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। जो कि पिछले चार साल में जून में सर्वाधिक तापमान रहा।

इससे पहले वर्ष 2018 में जून में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्के बादल छाये रह सकते हैं।

मई में सामान्य से अधिक बारिश होने के बावजूद जून की शुरुआत पारे में रिकार्ड उछाल के साथ हुई है। शुष्क मौसम के बीच प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिनभर चटख धूप खिली रही। मैदानी क्षेत्रों में दिनभर गर्म हवा के थपेड़ों ने बेहाल किया। जबकि, पहाड़ों में भी तपिश बढ़ गई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here