Home उत्तराखंड उत्तराखंड: तीरथ कैबिनेट में 11 मंत्रियों को मिली जगह, इस अंदाज में...

उत्तराखंड: तीरथ कैबिनेट में 11 मंत्रियों को मिली जगह, इस अंदाज में ली शपथ

उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत की मुख्यमंत्री के पद पर ताजपोशी के बाद शुक्रवार को उनका पूरा मंत्रिमंडल अस्तित्व में आ गया। राजभवन में आयोजित समारोह में 11 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मंत्रिमंडल में चार नए चेहरे शामिल किए गए हैं। त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल के पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को छोड़कर बाकी सभी मंत्रियों को तीरथ की टीम में जगह मिली है। मंत्रिमंडल के गठन में राजनीतिक अनुभव के अलावा क्षेत्रीय व जातीय संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।

नए मंत्रिमंडल में गढ़वाल मंडल से चार कैबिनेट और दो राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने शपथ ली है।  कैबिनेट में चार मंत्रियों के साथ पौड़ी गढ़वाल का दबदबा दिखा। कुमाऊं मंडल से भी चार कैबिनेट मंत्री और एक राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

ये बने कैबिनेट मंत्री
कैबिनेट मंत्री          विधानसभा सीट     जिला
सतपाल महाराज     चौबट्टाखाल          पौड़ी गढ़वाल
बंशीधर भगत          कालाढुंगी            नैनीताल
डॉ.हरक सिंह रावत  कोटद्वार              पौड़ी गढ़वाल
बिशन सिंह चुफाल   डीडीहाट             पिथौरागढ़
यशपाल आर्य           बाजपुर              ऊधमसिंह नगर
अरविंद पांडेय         गदरपुर               ऊधमसिंह नगर
सुबोध उनियाल        नरेंद्रनगर             टिहरी गढ़वाल
गणेश जोशी            मसूरी                  देहरादून

ये बने राज्यमंत्री
डॉ.धन सिंह रावत   श्रीनगर गढ़वाल    पौड़ी गढ़वाल
स्वामी यतीश्वरानंद    हरिद्वार ग्रामीण     हरिद्वार
रेखा आर्य               सोमेश्वर          अल्मोड़ा

उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह में जैसे ही सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्य पहुंचीं तो उन पर सबकी निगाहें टिक गईं। वह शपथ ग्रहण करने के लिए पारंपरिक पिछौड़ा और नथुली पहनकर पहुंची थीं। जैसे ही उन्होंने शपथ ग्रहण करने के लिए माइक संभाला तो जमकर नारे लगने  लगे।

वहीं कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने संस्कृत में पद और गोपनीयता की शपथ ली। कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर उनका समर्थन किया समारोह में सबसे पहले शपथ लेने वाले सतपाल महाराज की नारंगी और पीले रंग की पगड़ी भी आकर्षण का केंद्र रही।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here