Home उत्तराखंड उत्तराखंड: यहां महिला को दूसरी शादी पड़ी भारी, सौतेले पिता ने किया...

उत्तराखंड: यहां महिला को दूसरी शादी पड़ी भारी, सौतेले पिता ने किया नाबालिग बेटी से रेप

हल्द्वानी थाना क्षेत्र से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां सौतेले बाप ने पत्नी के घर पर नहीं होने पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी अपने काम पर पिथौरागढ़ लौट गया। नाबालिग की मां को जब यह बात पता चली तो उसने पुलिस में शिकायत दी।

महिला ने बताया है कि उसके पहले पति से चार बच्चे हैं। पहले पति के निधन के बाद उसने दूसरी शादी कर ली। बच्चों का सौतेला बाप पिथौरागढ़ में हलवाई का काम करता है। दो से तीन माह में घर आता है। अगस्त में जब वह घर आया तो कुछ दिन वह यहां नहीं थी।इसका फायदा उठाकर आरोपी ने सबसे छोटी नाबालिग बेटी से दुराचार किया। उसके बाद से बेटी सहमी-सहमी रहती थी। हाल में पूछने पर बेटी ने पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here