Home उत्तराखंड चारधाम में टूटे पिछले सारे रिकॉर्ड… इस बार तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 35...

चारधाम में टूटे पिछले सारे रिकॉर्ड… इस बार तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 35 लाख पार

कोरोना महामारी के बाद दोबारा शुरू हुई चारधाम यात्रा-2022 में श्रद्धालुओं के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। इस साल 14 सितंबर तक देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 35 लाख के पार पहुंच गई है। इससे पहले 2019 में 34.5 श्रद्धालु केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री सहित हेमकुंड साहिब चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे थे। बरसाती मौसम में भी चारधाम यात्रा को जाने के लिए तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। 8 मई को खुले बदरीनाथ धाम में 13 सितंबर तक कुल 1232294 तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके थे, जबकि 6 मई को खुले केदारनाथ धाम में 1147554 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

हेली सेवा का फायदा उठाकर केदारनाथ धाम को 99079 तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच चुके हैं।  जबकि, 3 मई को खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में अब तक 525068 और 413592 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। पिछले दो साल से चारधाम यात्रा प्रभावित रही। यात्रा शुरू होने से ठीक पहले कोरोना संक्रमण चरम पर पहुंच गया। जिससे यात्रा का संचालन नहीं हो पाया। इससे पर्यटन उद्योग को सबसे बड़ा आर्थिक झटका लगा था, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण सामान्य होने पर चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित की गई। सरकार को उम्मीद थी कि चारधाम यात्रा इस बार ऐतिहासिक होगी।

इस साल दर्शन कर चुके तीर्थयात्री

धाम               तीर्थयात्री

बदरीनाथ          1236555

केदारनाथ          1163660

गंगोत्री                531720

यमुनोत्री             416927

हेमकुंड साहिब   173911

कुल                  3522793

 

पिछले तीन साल में तीर्थयात्रियों की स्थिति

धाम                 2019          2020          2021

बदरीनाथ         1244100      155009     199406

केदारनाथ         998956        135287      242985

गंगोत्री              529880        23736        33771

यमुनोत्री           465111         7717          33311

हेमकुंड साहिब  239910         8290         19909

कुल                3477957      330039       529382


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here