Home नैनीताल उत्तराखण्ड: 16 साल की लड़की की हत्या कर श्मशान घाट पर फेंक...

उत्तराखण्ड: 16 साल की लड़की की हत्या कर श्मशान घाट पर फेंक दिया शव

लालकुआं के पश्चिमी राजीवनगर घोड़ानाला में 16 साल की किशोरी की हत्या का मामला सामने आया है। किशोरी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वो यहां अपने चाचा के घर आई थी.

16 साल की आरती अचानक घर से गायब हो गई थी। उसके चाचा अन्य लोगों के साथ उसकी खोजबीन कर रहे थे। उन्होंने आरती के नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया तो, आरती का शह घोड़ानाला बिंदुखत्ता के श्मशान घाट पर पड़ा मिला।

उसके गले पर सूजन थी। गले पर निशान भी नजर आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उसके चचा ने हत्या की आशंका जाहिर की है। किशोरी के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस की मानें तो मामले की हर पहलू पर जांच की जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि कहीं मौत से पहले किशोरी के साथर रेप तो नहीं किया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here