Home अजब - गजब मां भूखा रखती थी, आप भी ध्यान नहीं देते थे…जब हत्‍यारोपी बेटे...

मां भूखा रखती थी, आप भी ध्यान नहीं देते थे…जब हत्‍यारोपी बेटे की बातें सुनकर सन्‍न रह गए फौजी पिता

लखनऊः   उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पबजी की लत के चलते मां की हत्या करने वाले नाबालिग आरोपी को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। बुधवार को किशोर के पिता उससे मिलने थाने पहुंचे थे। पिता को सामने देखकर भी किशोर की आंखों में अपने किए पर किसी तरह का पश्चाताप नहीं था। उल्टा वह अपने पिता से मां की शिकायत करता रहा। किशोर ने पिता से यह भी कहा कि आप भी तो ध्यान नहीं देते थे।

पबजी की लत में मां की हत्या करने वाले किशोर से जब उसके पिता का सामना हुआ तो उसके मन में घटना को लेकर कोई अफसोस नहीं था। उसने उल्टा पिता पर आरोप लगाते हुए कहा कि मां उसे पीटती थी और खाना नहीं देती थी। वो भी इस पर ध्यान नहीं देते थे।

थाने में किशोर के बर्ताव से हर कोई हैरान था। फौजी पिता पश्चिम बंगाल से बुधवार को लखनऊ पहुंचे थे। घर जाने के बाद वह अपने बेटे से मिलने के लिए पीजीआई थाने में गए। वहां जब उनके बेटे को सामने लाया गया तो उनकी उम्मीद के विपरीत किशोर की आंखों में किसी तरह का अफसोस नहीं दिखा। पिता से उसने कहा कि मां उसे भूखा रखती थी। उसकी पिटाई करती थी और पिता भी इस पर ध्यान नहीं देते थे।

पिता से बोला- मैकेनिक ने मां को मार डाला

मां की हत्या करने के बाद आरोपी ने सबसे पहले अपने पिता को ही फोन किया था। टीवी पर क्राइम पेट्रोल देखकर उसने हत्या की कई कहानियां तैयार की थीं। फोन पर पिता से उसने कहा कि मां को बिजली मैकेनिक ने मार दिया है। इस पर पिता ने उससे पूछा कि मैकेनिक ने मार डाला है या फिर तुमने मार डाला है? पुलिस की जांच नें किशोर को लेकर कई तरह की बातें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि पबजी का लती किशोर टीवी पर क्राइम पेट्रोल सीरियल देखा करता था।

सीरियल देखकर बनाई हत्या की कहानियां:-

सीरियल देखकर उसने हत्या की कई कहानियां बनाई थीं। उसके फौजी पिता जब घर आते थे, तब अपनी पिस्टल साफ करते थे। इसके बाद वह इसे आलमारी में बंद करके चले जाते थे। किशोर कई दिनों से आलमारी की चाभी तलाश रहा था। इस कोशिश में उसने एक डुप्लीकेट चाभी बनवा ली थी। मां कई दिनों से उसे पबजी खेलने से रोक रही थीं, जिसको लेकर उसमें गुस्सा भरता जा रहा था। एक दिन मां ने उसका फोन छीन लिया था, जिसकी शिकायत उसने अपने नाना से की थी। नाना के कहने पर मां ने फोन उसे लौटा दिया।

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here