Home उत्तराखंड उत्तराखंड: शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया...

उत्तराखंड: शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया

दिल्ली में आयोजित अलंकरण समारोह में सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। शहीद मेजर की पत्नी निकिता कौल और उनकी मां ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

दून निवासी मेजर विभूति कश्मीर में 55 राष्ट्रीय राइफल्स में पोस्टेड थे। पुलवामा हमले के बाद जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ चले ऑपरेशन में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया था। 2019 में जम्मू-कश्मीर में हुए सैन्य अभियान में शहीद हो गए थे।

मेजर विभूति की शादी 18 अप्रैल 2018 को हुई थी और शादी के दस माह बाद ही मेजर विभूति वीरगति को प्राप्त हो गए। जिसके बाद उनकी पत्नी निकिता कौल पति के नक्शे कदम पर चलकर सेना में शामिल हुई।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here