Home उत्तराखंड शहादत को नमन: देवभूमि का 23 वर्षीय जवान LAC पर शहीद, माता-पिता...

शहादत को नमन: देवभूमि का 23 वर्षीय जवान LAC पर शहीद, माता-पिता का इकलौता बेटा था अंचित

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के बोहल टालिया पंचायत के धार पंजहेरा गांव के 23 वर्षीय अंचित कुमार ने देश की रक्षा करते शहीद हो गया है। बताया जा रहा है कि अंतित कुमार अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर 21 डोगरा के जवान एक पोस्ट से दूसरी पोस्ट पर जा रहे थे। इसी दौरान आॅप्रेशन में अंचित कुमार शहीद हो गया। यह घटना मंगलवार शाम 6 बजे के आसपास की बताई गई है। परिवार को बीती रात ही बेटे की शहादत की जानकारी दे दी गई थी। घर पर माता-पिता के अलावा दादा कृष्ण दत्त शर्मा व दादी शारदा देवी की आंखें नम हैं तो वहीं वे पोते की शहादत पर गर्व भी महसूस कर रहे हैं। आगे पढ़ें: 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: साथ जीने-मरने की खाई थी कसम, अब दोनों ने खा लिया जहर.. अस्पताल में मौत

पिता राजेश व मां सुनीता के साथ-साथ दादा-दादी से 24 अक्तूबर को वापस डयूटी पर लौटते वक्त जल्द घर आने का वादा कर गया था। छोटी बहन नीतिका को भाई की शहादत की सूचना मिलने के बाद गहरा झटका लगा है। माता-पिता का अंचित इकलौता बेटा था। दूसरी संतान के रूप में बेटी है। हंसमुख व मिलनसार स्वभाव के अंचित की अचानक ही शहादत की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है। साथ ही इलाके में शोक की लहर है। अंचित कुमार के ताया सुदेश शर्मा ने फोन पर बताया कि अचानक ही मिली जानकारी के बाद घर पर माहौल गमगीन है। उन्होंने कहा कि परिवार को बीती रात ही जानकारी मिल गई थी। सुबह उनकी भी सैन्य अधिकारी से फोन पर बात हुई।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड से बुरी खबर: क्रिकेट खेलते-खेलते गश खाकर गिरा 16 साल का किशोर, मौके पर ही मौत


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here