Home उत्तराखंड दर्दनाक हादसा: कश्मीर में ITBP की बस खाई में गिरी… 10 से...

दर्दनाक हादसा: कश्मीर में ITBP की बस खाई में गिरी… 10 से ज्यादा की मौत… 41 जवान सवार थे

कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार सुबह 11.10 बजे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की एक बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई। बस में ITBP के 39 और जम्मू कश्मीर पुलिस के 2 जवान सवार थे। हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। सभी जवान अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे। जवान अमरनाथ यात्रा के स्टार्टिंग पॉइंट चंदनवाड़ी से पहलगाम आ रहे थे। बीच में ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि घायल कर्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है।

अनंतनाग के डिप्टी कमिश्नर ने दैनिक भास्कर को बताया कि घायल जवानों को इलाज गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज अनंतनाग में किया जा रहा है। स्पॉट की तरफ 19 एंबुलेंस रवाना की गई हैं। अभी फिलहाल हमारा फोकस तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने पर है। अब तक हमारे पास 10 जवानों की मौत की खबर है। यह संख्या बढ़ सकती है। घायलों में कुछ हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अनंतनाग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी जवान वार्षिक अमरनाथ के सफल आयोजन के लिए यात्रा मार्ग पर तैनात थे। बलिदानियों व घायलों की पहचान फिलहाल जाहिर नहीं की गई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here