Home उत्तराखंड जल जीवन मिशन :- मार्च 2024 के नजदिक भी 70 प्रतिशत् काम...

जल जीवन मिशन :- मार्च 2024 के नजदिक भी 70 प्रतिशत् काम अधूरा, बजट संकट आगे की चुनौती

जल जीवन मिशन:- जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट में मार्च 2024 तक सभी 14.94 लाख घरों तक नल से जल पहुँचाया जाना है | लेकिन अभी तक 70 फीसदी काम अधूरा है | पांच करोड़ से अधिक लागत की 85 योजनायों में स्वीकृत पैसा खर्च नहीं हुआ |

पांच करोड़ से अधिक लागत की 85 योजनायों में स्वीकृत 1502 करोड़ में से सिर्फ 426.50 करोड़ ही खर्च हुआ है | मिशन की छोटी-बड़ी और जल संस्थान की योजनायों को जोड़ लिया जाए, तो अभी भी कुल 3.23 लाख घरों तक नल से जल पहुंचाया जाना है |

एमडी एससी पंत ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के मुख्य अभियंताओं को पत्र जारी कर जमीनी हकीकत को लेकर आईना दिखाया | बताया की कुमाऊं में सिर्फ दो योजनाएं ऐसी है, जिनका काम सिर्फ 90 प्रतिशत से अधिक पूरा हो पाया है | कई योजनाओं में बिजली कनेक्शन न मिलने के कारण पानी नहीं मिल रहा है |

गढ़वाल मंडल में यहाँ 16 योजनाओं की प्रगति 50 प्रतिशत् से कम है | सिर्फ छह योजनाओं पर ही काम 50 प्रतिशत् से अधिक हो पाया है | उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में वन भूमि विवाद नहीं है, उनका काम हर हाल में जनवरी 2024 तक पूरा किया जाए | उन्होंने मुख्य अभियंता गढ़वाल व कुमाउं को योजनाओं का स्थलीय निरिक्षण करने के निर्देश दिए | उन्होंने योजनाओं की पड़ताल के बाद मौके की रिपोर्ट भी मांगी है|

भविष्य में होगा बजट का संकट:-

पेयजल एजेंसियों ने यदि मार्च 2024 तक जल जीवन मिशन के तहत काम पूरा नहीं किया, तो इससे आगे चल कर काफी बड़ा संकट खडा होगा | इसके बाद ग्रामीण पेयजल योजनाओं के लिए केंद्र से आसानी से पैसा नही मिलेगा | अधूरे छुट्ने वाले कार्यों को पूरा कराने को राज्य को अपने स्तर पर बजट खर्च करना होगा | एम डी ने मुख्य अभियंताओं को लिखे पत्र में इस पहलू की ओर भी ध्यान दिलाया है |

जल जीवन मिशन पीएम नरेंद्र मोदी के मिशन प्रोजेक्ट में शामिल है | राज्य को मार्च 2024 तक सभी घरों तक पर्याप्त मात्रा में गुणवत्ता युक्त पेयजल उपलब्ध करना है | सभी इंजीनियरों को अगले आठ महीने तक मिशन मोड  पर काम करने के निर्देश दिए है |

एस पी पंत, एम डी पेयजल निगम


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here