Home उत्तराखंड तो इस दिन बंद होंगे यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ के कपाट, जानिये...

तो इस दिन बंद होंगे यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ के कपाट, जानिये क्या है परम्परा

उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा अपने अंतिम माह में चल रही है और इस दौरान यहाँ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी देखने को मिल रही है। चारों धामों में इस साल सबसे अधिक यात्रियों का एक नया रिकॉर्ड भी बना है। इस बार मानसून सीजन के लम्बा खिंचने के कारण यात्रियों को कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है लेकिन इसके बावजूद भी उनका होंसला बुलंद है।

अब तक चली आ रही परंपराओं के अनुसार विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाते हैं। इससे पहले 28 अक्टूबर को अन्नकूट पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे, जबकि द्वितीय केदार मध्यमेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजयदशमी पर्व पर आठ अक्टूबर को तय की जाएगी।

बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज पर्व पर बंद किए जाते हैं। जो कि इस बार 29 अक्टूबर को पड़ रहा है तो यही कारण है कि इसी दिन शीतकाल के लिए कपाट बंद कर दिए जायेंगे। कपाटबंदी के लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति तैयारियों में जुट गई है। मंदिर समिति के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि पंचगद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विजयदशमी पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने का मुहूर्त घोषित होगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here