Home देहरादून वीडियो: शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, हजारों लोगों...

वीडियो: शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, हजारों लोगों ने दी अंतिम सलामी

नेहरू कॉलोनी निवासी पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर एसएस बिष्ट के छोटे बेटे मेजर चित्रेश बिष्ट शनिवार को नौसेरा सेक्टर में शहीद हो गए थे। आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पहले शहीद के नेहरू कॉलोनी आवास पर पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने वाले हजारो की संख्या में थे। इस दौरान शहीद चित्रेश अमर रहे, पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय के नारे लगते रहे।

सुबह 8:30 बजे शहीद का पार्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया। श्रद्धांजलि देने के बाद हरिद्वार में शहीद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी आवास पर पहुंच कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। घर के करीब पांच सौ मीटर तक लोग हाथ में शहीद की तस्वीर लिए उनके सम्मान में नारे लगाते रहे। इस दौरान पुलिस और सेना के अधिकारियों ने भी शहीद को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान लगातार पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगते रहे। इसके बाद सेना के वाहन में उनकी अंतिम यात्रा शहर में निकली। अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। दून के रहने वाले मेजर चित्रेश बिष्ट शनिवार को आइईडी धमाकेमें शहीद हो गए थे। वर्ष 2010 में भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट मेजर बिष्ट सेना की इंजीनियरिंग कोर में तैनात थे। उनके पिता एसएस बिष्ट सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर हैं।

वीडिओ:

शहीद मेजर चंद्रेश बिष्ट अमर रहे…..

Gepostet von Jan Tak am Sonntag, 17. Februar 2019


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here