Home उत्तराखंड देहरादून समेत 5 जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, 23-24 अगस्त को प्रदेश...

देहरादून समेत 5 जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, 23-24 अगस्त को प्रदेश में रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जनपदों में येलो अलर्ट रहेगा। वहीं 23 और 24 अगस्त को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार 23 और 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश होने की आशंका है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश होगी।

तीन दिन बाद दून में मूसलाधार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीते शनिवार के मुकाबले रविवार को दून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। उधर, मूसलाधार बारिश से शहर में कई जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर हुए गड्ढों ने वाहन चालकों और राहगीरों की समस्या दोगुनी कर दी। शनिवार को दून का अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 34.4 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि, रविवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बारिश से भले ही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, लेकिन रेलवे स्टेशन चौक, एस्लेहाल चौक, आईएसबीटी चौक, प्रिंस चौक समेत कई जगह जलभराव से लोगों को परेशान होना पड़ा। उधर, वीकेंड के चलते शहर में कई बार जाम की स्थिति बनी।

पिछले 24 घंटे में देहरादून जनपद के रायवाला में 71.5 मिलीमीटर, सहस्रधारा क्षेत्र में 42.6 मिलीमीटर, कोटद्वार में 26.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। देहरादून का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here