Home उत्तराखंड उत्तराखंड में प्रशासन की बड़ी लापरवाही, संदिग्धों को भेज दिया घर, पॉजिटिव...

उत्तराखंड में प्रशासन की बड़ी लापरवाही, संदिग्धों को भेज दिया घर, पॉजिटिव निकले तो मचा हड़कंप

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आ रहा है जिसके बाद अब राज्य से लेकर पूरे जिले में भी हडकंप मचा हुआ है। ऊधमसिंहनगर में बीते दिन चार व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है वह सभी लोग अन्य राज्यों से अपने घर लौटे थे। इनमें महाराष्ट्र से आए मामा-भांजा भी शामिल हैं। दोनों चार महीने पहले मुंबई गए थे, वहां उन्होंने ऑटो रिक्शा खरीदकर रोजगार शुरू किया था। लॉकडाउन के कारण वह दोनों चार मई को ऑटो से उत्तराखंड वापस आने के लिए चले। करीब 1400 किमी का सफर तय कर शुक्रवार सुबह वह ऊधमसिंहनगर जिले की सीमा पर पहुंचे।

यह भी पढ़िये: कश्मीर में तैनात देवभूमि के कर्नल नितेश कपिल की मौत, घर में पसरा मातम

दोनो लोगों को पुलिस ने छह मई को पकड़कर संस्थागत क्वारंटीन कर दिया था। जिसके बाद शुक्रवार को दोनों को जिला अस्पताल के आइसोलेसन वार्ड में भर्ती किया गया था। जिले से भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दोनों को होम क्वारंटीन की हिदायत देकर उनके घर भेज दिया गया था जबकि इन दोनों की रिपोर्टों उसमें शामिल नहीं थी। अब कल जब दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली तो पूरे जिले के साथ ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने आनन-फानन में दोनों लोगों को घर से तत्काल अस्पताल पहुंचने को कहा गया। इसके बाद दोनों लोग अपने परिचित की बाइक में बैठकर अस्पताल पहुंच गए थे। इसके बाद चुपचाप दोनों को आइसोलेसन वार्ड में भर्ती कर दिया गया।

यह भी पढ़िये: घर वापसी: 08 मई की रात तक 23794 प्रवासी पहुंचे चुके है उत्तराखण्ड, यहाँ देखिये पूरा आंकड़ा

प्रशासन भी लापरवाही पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है। कोरोना से संक्रमित मरीजों को बिना रिपोर्ट आए घर भेज दिया गया। घर भेजने के दौरान संक्रमित दोनों लोग अपने परिजन और अन्य लोगों के संपर्क में भी आए थे। शनिवार की शाम जब सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट से संक्रमितों को छोड़ने के बावत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि संस्थागत क्वारंटीन से अस्पताल के आइसोलेसन वार्ड में पहुंचने के बाद दोनों संक्रमित अस्पताल में ही थे। क्वारंटीन से पहले वे कहां गए, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। इधर डीएम डॉ नीरज खैरवाल ने लापरवाही में स्पस्टीकरण मांगने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़िये: बड़ी खबर: उत्तराखंड में आज सामने आये 4 नये कोरोना संक्रमित, अब हुए कुल 67 मामले


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here