Home उत्तराखंड पहाड़ में हैवानियत: सौतेले पिता और भांजे पर 14 वर्षीय किशोरी से...

पहाड़ में हैवानियत: सौतेले पिता और भांजे पर 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप… हुए गिरफ्तार

उत्तराखंड के पौड़ी क्षेत्र में एक किशोरी से सौतेले बाप व भांजे द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली पौड़ी क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार रहता है। एक महिला ने बीते 23 मार्च को कोतवाली पौड़ी में एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें महिला ने बताया था कि उसकी 14 वर्षीय बेटी लापता हो गई है।

पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। किशोरी को पुलिस ने बरामद किया तो उसने बताया कि उसके साथ सौतेले बाप व भांजे ने दुष्कर्म किया है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियोग उपरोक्त में धारा 376 भादवि0 व 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर घटना में संलिप्त अभियुक्त कमान सिंह पुत्र गंगा राम एवं अभियुक्त विनोद बिष्ट को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

अभियुक्तों का नाम पताः-

कमान सिंह पुत्र श्री गंगा राम, निवासी ग्राम अमोठी उफल्डा, पट्टी मोदारस्यों जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी- कण्डोलिया बाजार पौड़ी, उम्र-58 वर्ष (नाबालिग का सौतेला पिता)

विनोद बिष्ट पुत्र देवी बिष्ट, निवासी मांगी घाट, पोस्ट कोटद्वार, हाल निवासी- कण्डोलिया बाजार पौड़ी उम्र-40 वर्ष (नाबालिग का ममेरा भाई)


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here