Home उत्तराखंड उत्तराखंड में कांग्रेस नौ से शुरू करेगी 75 किलोमीटर की भारत जोड़ो...

उत्तराखंड में कांग्रेस नौ से शुरू करेगी 75 किलोमीटर की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि कांग्रेस 9 से 15 अगस्त तक हर जिले में 75 किलोमीटर की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकालेगी। यात्रा के दौरान बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 9 अगस्त को सुबह 10 बजे रुद्रप्रयाग जिले के गुलाबराय मैदान से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। वो रुद्रप्रयाग बाजार, सुमेरपुर, रतूड़ा, घोल्तीर, नगरासू से गौचर तक यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद गौचर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े आंदोलन कुली-बेगार प्रथा के विरोध में हुए आंदोलन के 100 वर्ष पूरे होने पर आन्दोलन की याद में शहीदों को भी श्रद्धांजति देंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे चमोली के कर्णप्रयाग में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करेंगे।

10 अगस्त को बागेश्वर में, 11 को अल्मोड़ा में, 12 को जसपुर, 13 को ऊधमसिंनगर में, 14 अगस्त को हरिद्वार में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। जबकि 15 अगस्त को प्रदेश काग्रेस मुख्यालय में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का समापन होगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here