Home खेल हॉकी में टीम इंडिया ने रचा इतिहास… टोक्यो ओलिंपिक में जर्मनी को...

हॉकी में टीम इंडिया ने रचा इतिहास… टोक्यो ओलिंपिक में जर्मनी को 5-4 से हाराया… जीता कांस्य पदक

टोक्यो ओलंपिक का आज 14वां दिन है। भारत की पुरुष हॉकी टीम का कांस्य पदक के लिए जर्मनी से मुकाबला जारी है, जिसमें जर्मनी ने अब तक 4 गोल दागे हैं वहीं भारत 5 गोल कर चुका है। टीम इंडिया की इस मुकाबले में खराब शुरुआत भले रही हो लेकिन फिर उसने लगातार गोल दागकर वापसी की। लेकिन इसके बाद जर्मनी ने दो और गोल कर भारत पर दबाव बना दिया। लेकिन टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए महज 2 मिनट में मैच को 5-4 की बढ़त पर ला दिया।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने 41 साल के सूखे को खत्म करते हुए भारत को हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है। ओलंपिक में भारत की हॉकी टीम को आखिरी पदक 1980 में मॉस्को में मिला था, जब वासुदेवन भास्करन की कप्तानी में टीम ने गोल्ड जीता था। भारत के लिए सिमरनजीत सिंह ने 17वें और 34वें, हार्दिक सिंह ने 27वें, हरमनप्रीत सिंह ने 29वें और रुपिंदर पाल सिंह ने 31वें मिनट में गोल किया। हालांकि चौथे क्वार्टर में जर्मनी ने एक और गोल दागा और स्कोर 5-4 कर दिया था।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here