Home उत्तराखंड उत्तराखंड के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड… मुंबई ने रणजी में...

उत्तराखंड के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड… मुंबई ने रणजी में वर्ल्ड रिकॉर्ड 725 रनों से हराया

रणजी ट्रॉफी 2021-22 के दूसरे क्वार्टरफाइनल में मुंबई ने उत्तराखंड को हरा दिया। 41 बार की चैंपियन टीम मुंबई ने रिकॉर्ड जीत के साथ सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। वहां उसका मुकाबला उत्तर प्रदेश से होगा। मुंबई ने उत्तराखंड को 725 रनों से हराया। रनों के लिहाज से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह सबसे बड़ी जीत है। उसने 92 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में  ये नया रिकॉर्ड बना है, जहाँ रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की गयी है। ऑस्ट्रेलिया में 1930 में न्यू साउथ वेल्स ने क्वींसलैंड को 685 रन से हराया था। यानी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक रनों के लिहाज से ये सबसे बड़ी जीत थी। 92 साल बाद मुंबई ने यह रिकॉर्ड तोड़ा है। बता दें कि टेस्ट क्रिकेट को भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शामिल किया जाता है। मुंबई ने 647/8 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की। उसके बाद उत्तराखंड के बल्लेबाजों को 114 रनों पर चलता कर दिया। टीम ने दूसरी पारी 261/3 पर डिक्लेयर कर उत्तराखंड को 795 रनों का लक्ष्य दिया।

इतने बड़े लक्ष्य को साधने उतरी उत्तराखंड की टीम 69 रन ही बना सकी। मुकाबले में मुंबई की ओर से सुवेद पारकर ने पहली पारी में डबल सेंचुरी जमाई, जबकि सरफराज खान ने शानदार 153 रन बनाए। इस पारी में अरमान जाफर (60) और शाम्स मुलानी (59) के बल्ले से अर्धशतक निकले। टीम की दूसरी पारी में ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 103, पृथ्वी शॉ ने 72 और आदित्य तारे ने 57 रन बनाए। मुलानी ने मुकाबले में सात विकेट लिए। उन्हें पहली पारी में 4 और दूसरी में तीन विकेट मिले।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here