Home उत्तराखंड उत्तराखंड: अपनी ही पत्नी से दरिंदगी, पति ने किया अगवा और...

उत्तराखंड: अपनी ही पत्नी से दरिंदगी, पति ने किया अगवा और फिर दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप

उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के रुड़की से बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है जिसमेमें एक महिला ने अपने पति पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म का संगीन आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा है।

वह एक-दूसरे से अलग रहते है। महिला ने बताया कि वह 13 अक्तूबर को अपनी बड़ी बहन के साथ रुड़की में रामदयाल चौक के पास एक चिकित्सक के यहां अल्ट्रासाउंड कराने आई थी। उसकी बहन पानी पीने चले गई। इसी बीच उसका पति वहां आ गया। पति ने भुक्कनपुर और हलवाहेड़ी निवासी दो लोगों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया और गाड़ी में डालकर ले गए। इसके बाद जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद देर रात यह लोग उसे भुक्कनपुर निवासी आरोपी के घर पर ले गए। वहां पर उसे नशीला पेय पिलाकर दो अंजान लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता का कहना है कि वह किसी तरह से वहां से बचकर आई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। महिला ने तहरीर में जो-जो घटनास्थल बताए हैं। उनकी सीसीटीवी फुटेज जांची जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here