Home उत्तराखंड उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान BSF जवान...

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान BSF जवान का निधन, घर परिवार में मचा कोहराम

पहाड़ के एक जांबाज का जम्मू-कश्मीर में निधन हो गया है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बीएसएफ में तैनात बनलेख के सैंथर तोक गांव निवासीजवान हयात सिंह पपोला का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। रविवार को उनकी सरयू-गोमती संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। घटना के बाद उनका परिवार सदमे में है और रो-रोकर बुरा हाल है। बनलेख के सैंथर तोक गांव निवासी हयात सिंह पपोला (52) तीन दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान बीमार पड़ गए। उनके सीने में दर्द होने पर उन्हें सेना के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कोटद्वार जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिरा, दो लोगों की मौके पर ही मौत

रविवार की सुबह सेना के विशेष वाहन से उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। परिजन और ग्रामीणों ने अंतिम दर्शन किए। सरयू-गोमती संगम पर उन्हें नम आंखों ने अंतिम विदाई दी। जवान के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। एक बेटा सेना में तैनात है और जबकि एक बेटी का विवाह हो गया है। उनके निधन से उनकी पत्नी गोविद देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्राम प्रधान हीरा देवी ने बताया कि हयात सिंह मिलनसार थे और उनका बेटा और एक भाई भी सेना में तैनात है। प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी राकेश चंद्र तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी ने पुष्पचक्र अर्पित किया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: नदी किनारे फूल तोड़ने गई थी 12 वर्षीय शिवानी, मगरमच्छ ने बनाया निवाला..दर्दनाक मौत


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here