Home उत्तराखंड उत्तराखंड: BJP को बड़ा झटका, टिहरी से BJP विधायक धन सिंह नेगी...

उत्तराखंड: BJP को बड़ा झटका, टिहरी से BJP विधायक धन सिंह नेगी कांग्रेस में शामिल…

चुनावी दौर में दल-बदल होना अब आम बात हो चुकी है। उत्तराखंड में दलबदल की राजनीति चरम पर है। गुरुवार सुबह एक बार फिर प्रदेश में भारी उलटफेर देखने को मिला है एक तरफ किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया तो वहीं टिहरी विधानसभा से भाजपा के सिटिंग विधायक धन सिंह नेगी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

उत्तराखंड से बड़ी खबर: BJP में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय

बता दें कि धन सिंह नेगी आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पर पहुंचे और कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर की। भाजपा से टिकट कटने के चलते विधायक धन सिंह नेगी ने हरीश रावत से बात कर कांग्रेस का दामन थामा है। अब टिहरी विधानसभा से कांग्रेस धन सिंह नेगी को अपना प्रत्याशी बनाने जा रही है। जैसे की उम्मीद है अगर बीजेपी किशोर उपाध्याय को टिकट देती है तो सीधा मुकाबला नेगी बनाम उपाध्याय हो जाएगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here