Home अल्मोड़ा उत्तराखंड का लाल कुछ अलग करने की चाह, बनाया एक और वर्ल्ड...

उत्तराखंड का लाल कुछ अलग करने की चाह, बनाया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहले से हैं 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड इनके नाम

कुछ लोग दुनियां में ऐसे होते हैं जो औरों से अलग सोचते हैं और सिर्फ सोचते ही नहीं हैं बल्कि उसे करके भी दिखाते हैं, इन्हीं में से एक नाम है उत्तराखंड के रहने वाले प्रकाश उपाध्याय। डॉ. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में बतौर आर्टिस्ट कार्य करते हैं 45 वर्षीय प्रकाश उपाध्याय, और मूलरूप से प्रकाश उपाध्याय अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक के रहने वाले हैं। इस बार जो वर्ल्ड रिकॉर्ड उन्होंने बनाया है वो है दुनियां का सबसे छोटा चरखा बनाकर अगर इसके आकार की बात की जाए तो यह पांच गुणा पांच गुणा छह मिमी का है और आर्टिस्ट प्रकाश उपाध्याय के इस रिकॉर्ड को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है।

आर्टिस्ट प्रकाश उपाध्याय हमेशा ही कुछ अलग करते आये हैं और एक बार फिर उन्होंने दुनियां का सबसे छोटा चरखा बनाकर अपनी प्रतिभा को दुनियां के सामने रखा है इससे पहले भी उपाध्याय के नाम 3 और वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं, ये हैं 0.5 गुणा 0.5 गुणा 5 मिमी साइज की एचबी पेंसिल तैयार करना जो पहले ही असिस्ट वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज है इसके बाद सबसे छोटी 3 गुणा 4 गुणा 4 मिमी हस्त निर्मित पुस्तक लिखने का रिकॉर्ड भी इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है उपाध्याय के नाम ही दर्ज है। उसके बाद उन्होंने दुनिया की सबसे छोटी हस्तनिर्मित धार्मिक पुस्तक 3 गुणा 4 गुणा 4 मिमी की बनाई थी यह पुस्तक हनुमान चालीसा थी इस पर भी इनके नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड है।