Home उत्तराखंड देवभूमि शर्मसार: सात माह बाद ही दीपा ने फांसी लगायी…ससुराल पक्ष पर...

देवभूमि शर्मसार: सात माह बाद ही दीपा ने फांसी लगायी…ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

आज भले ही सरकारें दहेज हत्या और महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ कठोर कानून बना चुकी हों परंतु उत्तराखण्ड में हालात दिन पर दिन पहले से भी बदतर होते जा रहे हैं। आलम यह है कि लगभग हर दूसरे दिन राज्य के किसी ना कौने से नवविवाहित महिला पर उत्पीड़न के मामले सामने आते रहते हैं। क‌ई बार तो संदिग्धावस्था में इन महिलाओं की मौत भी हो जाती है। ऐसी ही एक दुखद खबर फिर राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां बीते बुधवार शाम को एक नवविवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: दो बच्चों के पिता को दूसरी महिला से हुआ प्यार, बात नहीं बनी तो गटक लिया जहर

बाक्सिंग खिलाड़ी की संदिग्ध हालातों में शादी के सात माह बाद ससुराल में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या किए ससुरालियों पर हत्‍या करने आरोप लगाया है। जबकि ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मायके वालों का आरोप बेबुनियाद है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर तहसील के कुमाऊं कालोनी निवासी दीपा पुत्री राधेश्याम की शादी बीते वर्ष 18 जून को केलाखेड़ा के शांति कालोनी निवासी जगदीश पुत्र कल्लू के साथ हुई थी। बताया गया है कि बीते बुधवार को दीपा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: नेपाल बॉर्डर पर झील फटने का खतरा, दोनों ओर जारी हुआ हाई अलर्ट

मृतका का पति जगदीश रुद्रपुर में एक निजी कंपनी में काम करता है। प्रीति ने बताया कि घटना से पहले उसकी बहन ने फोन कर ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। उसने अपनी जान का खतरा भी बताया था। ससुराल वाले दहेज में बाइक आदि के लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। बहन ने आरोप लगाया है कि दीपा की हत्या की गई है। दूसरी ओर पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: दो बच्चों के पिता को दूसरी महिला से हुआ प्यार, बात नहीं बनी तो गटक लिया जहर

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here