Home उत्तराखंड उत्तराखंड के युवा हो जायें तैयार, जल्द 1500 सिपाही और 50 सब...

उत्तराखंड के युवा हो जायें तैयार, जल्द 1500 सिपाही और 50 सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्तियां

अगर आप भी उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनने का सपना देखते हैं तो यह सुनहरी खबर आपके लिए है। क्यूंकि पुलिस महकमे में सिपाहियों की भर्ती की राह खुलती नजर आ रही है। नौकरी करने के इच्छुक युवा खुद को अभी से मजबूत करने की तैयारियां शुरू कर दें। नए साल में पुलिस विभाग युवाओं को बड़ा मौका देने जा रहा है। पुलिस में डेढ़ हजार सिपाहियों की भर्ती की जानी है। साथ ही 50 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की तैयारियां भी पुलिस मुख्यालय इस दौरान कर रहा है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: रुद्रप्रयाग डीएम IAS वंदना का हुआ तबादला, मिली ये जिम्मेदारी

पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय ने 35 हेड कांस्टेबलों को सब इंस्पेक्टर विशेष श्रेणी पद पर पदोन्नत किया था। इसके बाद लगभग 250 सिपाहियों की पदोन्नति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। पुलिस मुख्यालय के कार्मिक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही इन सिपाहियों का प्रमोशन भी हेड कांस्टेबल पद पर कर दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस विभाग में बंपर भर्तियां शुरू होंगी। आईजी कार्मिक पुष्पक ज्योति ने बताया कि 1500 सिपाहियों की भर्ती की जानी है। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भर्ती प्रक्रिया नए साल से शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के श्रीनगर में तीन शिक्षकों की रिपोर्ट निकली कोरोना पॉजिटिव, अग्रिम आदेश तक स्कूल बंद

50 सब इंस्पेक्टर सीधी भर्ती के तहत भर्ती होने हैं। यह प्रक्रिया भी कांस्टेबल भर्ती के साथ-साथ ही शुरू होने की संभावना है। पुलिस विभाग में भर्ती प्रमोशन प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है। आईजी कार्मिक ने बताया कि इस संबंध में शासन और उच्चाधिकारियों के निर्देश हैं कि सभी काम जल्द से जल्द पूरे किए जाएं। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि खुद को उत्तराखंड पुलिस से जोड़ने के लिए तैयार करें। शारीरिक दक्षता और परीक्षा दोनों के लिए युवाओं को तैयार रहना होगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: स्कूल खुलने के पहले ही दिन मिला कोरोना पॉजिटिव छात्र, साथी छात्रों में मचा हड़कंप


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here