Home उत्तराखंड दुखद : पौड़ी जनपद के क्वॉरेंटाइन सेंटर में 31 वर्षीय युवक की...

दुखद : पौड़ी जनपद के क्वॉरेंटाइन सेंटर में 31 वर्षीय युवक की मौत

पौड़ी के थलीसैंण विकास खंड के क्वारेंटाइन सेंटर में दो दिन से क्वारेंटाइन किए गए युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह अस्थमा का मरीज था और आज सुबह उसे अस्थमा का दौरा पड़ा। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। संजय पटवाल नामक इस 31 वर्षीय युवक ने दिल्ली से घर वापसी की थी। उसे 14 दिन के लिए संस्थागत क्वारेंटाइन पर रखा गया था। आज सुबह उसके निधन की खबर से उसके परिजनों में कोहराम मच गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here