Home उत्तराखंड 15 दिन की मासूम को अकेला छोड़ मौत को लगाया गले, घरवालों...

15 दिन की मासूम को अकेला छोड़ मौत को लगाया गले, घरवालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

लुणतरा (पालख) विकासखंड घात में एक विवाहिता का गौशाला में शव मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीँ, मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लुणतरा के प्रधान कलम सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब सात बजे पालक टोक गाँव की सुमन (36) पत्नी विजय कुमार गौशाला में मृत अवस्था में मिली।

यह भी पढ़िये: गुप्तकाशी की कुसुमा ने की आत्महत्या क्योकिं उसका फौजी पति उससे दहेज में 15 लाख मांग रहा था

बताया जा रहा है मृतका की 15 दिन की एक छोटी बच्ची भी है, जिसका नामकरण आज सोमवार को होना था। मृतका की शादी को सात साल हो गये थे और उनकी तीन बच्चे है। पहला बेटा 5 साल, दूसरी बेटी 3 साल ओर तीसरी बेटी 15 दिन की है।

मृतका के पिता सुबीर लाल ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बेटी के पति विजय, सास रामेश्वरी देवी और ससुर लखपत राम के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

यह भी पढ़िये: शाहरुख बना अरविंद: शादी का झांसा देकर करता रहा शारीरिक शोषण, भेद खुलने पर दी जान से मारने की धमकी

एसडीएम बुशरा अंसारी ने बताया की, ” मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर अधिक दहेज के लालच में लड़की को प्रताड़ित किया गया। पीड़िता का पति बेरोजगार था और दहेज़ हेतु पत्नी पर दबाव बनाता था।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here