Home उत्तराखंड कल दून हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा की हुई मौत और आज महिला के...

कल दून हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा की हुई मौत और आज महिला के पेट मे था 5 दिन से मरा बच्चा

बृहस्पतिवार को दून हॉस्पिटल मे फर्श पर डिलीवरी होने से जच्चा-बच्चा की मौत होने के बाद, दून हॉस्पिटल की लापरवाही का एक और मामला संज्ञान मे आया है। शुक्रवार को एक गर्भवती महिला के पेट में 5 दिन से बच्चा मरे होने की पुष्टि हुई है। जानिए किस तरह दून हॉस्पिटल के डॉक्टर और स्टाफ मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे है।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के भगवानपुर की एक गर्भवती महिला पांच दिन से दून अस्पताल मे बैठी है और दर्द से कराह रही है, लेकिन उसकी हालत पर अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ की नजर तक नहीं गयी। हालांकि जब यह मामला मीडिया मे गया तब अानन-फानन मे अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन किया, जिससे पता चला की बच्चे की ५ दिन पहले ही महिला के पेट मे मृत्यु हो गयी है।

बताया जा रहा है की महिला दिव्यांग थी और ५ दिन से अस्पताल मे थी, अस्पताल स्टाफ ने महिला को व्हीलचेयर तक भी उपलब्ध नहीं कराई।

बता दें कि गुरुवार को भी राजधानी के दून अस्पताल मे बेड ना मिलने के कारण 5 दिन से अस्पताल के बरामदे मे पड़ी महिला ने फर्श पर ही बच्चे को जन्म दिया और अपना दम तोड़ दिया। महिला की मौत के कुछ समय बाद ही बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। उसके बाद महिला के परिजनों और अन्य लोगों ने दून अस्पताल मे हंगामा किया।

आखिर कब तक अस्पताल की मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों की जान जाती रहेगी। जब राजधानी के अस्पताल के ये हाल हैं तब ग्रामीण और दूर-दराज के सरकारी अस्पताल का क्या कहना, जहाँ पहले से ही डॉक्टरों की कमी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here