Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड से बुरी खबर: मंदिर जा रही महिला पर तेंदुआ का हमला,...

उत्तराखण्ड से बुरी खबर: मंदिर जा रही महिला पर तेंदुआ का हमला, मौके पर मौत

उत्तराखंड में तेंदुआ का खौफ बड़ता जा रहा है। आये दिन तेंदुए के हमले की खबर मिलती रहती है। अब खबर हल्द्वानी से है। सोनकोट रानीबाग में मंगलवार सुबह मंदिर जा रही महिला को तेंदुए ने हमला कर मार डाला। महिला के बेटे ने तेंदुए पर पथराव करने के साथ ही शोर भी मचाया लेकिन तेंदुए ने महिला को नहीं छोड़ा। महिला को मौत के घाट उतारने के बाद ही वह वहां से भागा। वन विभाग की टीम ने नरभक्षी तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगा दिया है। पूरन सिंह अनेरिया की पत्नी भगवती देवी (58) मंगलवार सुबह करीब दस बजे भूमियादेव प्राचीन मंदिर जा रही थीं। घर से करीब 40 मीटर दूर पहुंचते ही घात लगाए तेंदुए ने महिला की गर्दन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: बुरी खबर: उत्तराखण्ड में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत, परिवार को भी किया आइसोलेट

मां को तेंदुए के चंगुल में फंसा देख बेटे नवीन अनेरिया ने शोर मचाया और तेंदुए पर पथराव भी किया। आवाज सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष गौनी ने घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। काठगोदाम थाने के उपनिरीक्षक दान सिंह मेहता और वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

यह भी पढे: देहरादून: हॉस्पिटल में OPD के बाहर ही हो गयी मरीज की मौत, एक घंटे तक बेंच पर बैठा रहा


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here