Home उत्तराखंड उत्तराखंड: आपसी झगड़े के दौरान पत्नी ने सिलबट्टे से किया पति पर...

उत्तराखंड: आपसी झगड़े के दौरान पत्नी ने सिलबट्टे से किया पति पर वार, पति की मौत

घटना उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ की है। जहाँ आपसी विवाद को लेकर हो रहा पति-पत्नी का झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने सिलबट्टा उठाकर पति के सिर पर मार दिया। जिससे पति की मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोशीमठ के रविग्राम में काफी समय से रामू ऋषिदेव और उसकी पत्नी संगीता देवी किराए पर रह रहे थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़़ा इतना बढ़ा कि संगीता ने रामू के सिर पर सिलबट्टा दे मारा। जिस कारण रामू गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात रामू को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संगीता को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि दोनों पति-पत्नी मजदूरी करते थे।

जोशीमठ के कोतवाल सत्येंद्र सिंह नेगी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रामू ऋषिदेव पर उनकी पत्नी संगीता देवी ने आपसी झगड़े के दौरान सिलबट्टा से वार किया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद संगीता देवी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here