Home उत्तराखंड 5 राज्यों की चुनाव तारीखों का ऐलान, उत्तराखंड में इस दिन होगी...

5 राज्यों की चुनाव तारीखों का ऐलान, उत्तराखंड में इस दिन होगी वोटिंग… और इस दिन आएगा चुनावी नतीजा

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में आज विधानसभा चुनाव का नगाड़ा बज जाएगा। कोरोना की चुनौतियां, ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच चुनाव आयोग पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा करने जा रहा है। आज चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि इस बार सख्त कोरोना प्रोटोकॉल के साये में इन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे।

CEC सुशील चंद्र ने कहा कि इस बार पांच राज्यों के चुनाव में कुल 18.34 करोड़ मतदाता हैं, इनमें सर्विस मतदाता भी शामिल हैं। इनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। कुल 24.9 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनमें से 11.4 लाख लड़कियां पहली बार वोटर बनीं हैं। सभी बूथ ग्राउंड फ्लोर पर होंगे, ताकि लोगों को सुविधा हो. बूथ पर सैनिटाइजर, मास्क उपलब्ध होगा।

राजनीतिक दलों के लिए गाइडलाइंस
1. सभी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
2. दलों को अपने उम्मीदवारों की आपराधिक रिकॉर्ड की घोषणा करनी होगी।
3. उम्मीदवार को भी आपराधिक इतिहास बताना होगा।
4. यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में 40 लाख रुपए हर कैंडिडेट खर्च कर पाएगा।
5. मणिपुर और गोवा में यह खर्च सीमा 28 लाख रुपए होगी।

सात फेज में होगा इस बार पांच राज्यों का चुनाव। यूपी में पहले फेज का मतदान 10 फरवरी को होगा। दूसरा फेज-14 फरवरी। तीसरा फेज- 20 फरवरी। चौथा फेज- 23 फरवरी। पांचवां फेज- 27 फरवरी को होगा। उत्तराखंड में इस बार 14 फरवरी  को होगा चुनाव और इसके बाद 10 मार्च को आएगा चुनावी नतीजा। 10 मार्च को ही बाकी अन्य सभी 4 राज्यों के चुनावी नतीजे भी घोषित होंगे।

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here