Home उत्तराखंड रुद्रप्रयाग की तीसरी महिला जिलाधिकारी बनी वंदना चौहान, 24 साल में पा...

रुद्रप्रयाग की तीसरी महिला जिलाधिकारी बनी वंदना चौहान, 24 साल में पा लिया था आईएएस का मुकाम

रूद्रप्रयाग जिले की कमान अब आईएएस वंदना के हाथ में है और आज से उन्होंने अपना पद संभाल लिया है। रूद्रप्रयाग के लोकप्रिय जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के टिहरी गढ़वाल स्थानांतरित होने के बाद रूद्रप्रयाग जिले की जिम्मेदारी अब आईएएस अधिकारी वंदना ने संभाली है। वंदना रूद्रप्रयाग जिले की जहां 24 वीं जिलाधिकारी बनी वहीं रूद्रप्रयाग जिले में जिलाधिकारी का पद संभालने वाली वह तीसरी महिला आईएएस अधिकारी हैं।

यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग की तीसरी महिला जिलाधिकारी बनी वंदना चौहान, 24 साल में पा लिया था आईएएस का मुकाम

उनसे पहले श्रीमती मनीषा प्रसाद पंवार और श्रीमती रंजना, रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल चुकी है, परंतु दोनों ही महिला जिलाधिकारियों का कार्यकाल केवल पांच महीने का ही रहा। आपको बता दें कि आईएएस वंदना इससे पहले पिथौरागढ़ जिले में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। हाल ही में उत्तराखंड शासन द्वारा राज्य में बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले किए गए थे।

यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग डीएम मंगेश के तबादले से आहत जिले के सभी लोग, जाहिर कर रहे अपना दुःख

वंदना ने 24 साल की उम्र में आईएएस बनने का मुकाम हासिल कर लिया था। भारतीय सिविल सेवा परीक्षा 2012 में उन्होंने आठवां स्थान और हिंदी माध्यम से पहला स्थान प्राप्त किया। यह रिजल्ट वंदना के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं था। उन्होंने पहली ही कोशिश में यह कारनामा कर दिखाया, जबकि उन्होंने न तो कोचिंग की और न ही उसे कोई पढ़ाने और मार्गदर्शन करने वाला था। इसके बावजूद वंदना ने यह कर दिखाया। अब रुद्रप्रयाग जिले की जिम्मेदारी वंदना के ऊपर है। इससे पहले मंगेश घिल्डियाल का कार्यकाल भी यहाँ सराहनीय रहा है।

यह भी पढ़िये: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसे में माँ-बेटी की मौत दो लोग भी घायल, जानिये पूरा मामला


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here