Home उत्तराखंड कोरोना उत्तराखंड: राज्य में कुल 2881 मामले, 582 एक्टिव मामले, 41 लोगों...

कोरोना उत्तराखंड: राज्य में कुल 2881 मामले, 582 एक्टिव मामले, 41 लोगों की मौत

देवभूमि उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कोहराम लगातार जारी है। बीते दिन मंगलवार को को प्रदेश में 51 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आये हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अब बढ़कर 2881 तक पहुंच गया है।  स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते दिन 1197 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 51 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऊधमसिंहनगर में सबसे अधिक 28 संक्रमित मिले हैं। इनमें एक स्वास्थ्य कर्मी भी है। चार लोग ऐसे हैं जो पूर्व में संक्रमित पाए गए मरीज के संपर्क में आए हुए हैं। अन्य दिल्ली, पंजाब, नोएडा, हरियाणा व महाराष्ट्र से वापस लौटे हैं।

यह भी पढ़ें: चमोली: प्रधान की 12 साल की बच्ची को तेंदुए ने बनाया शिकार, ग्रामीणों पर भी किया हमला

इसके साथ ही देहरादून में सेना के जवान सहित छह और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। सैन्य कर्मी कुछ दिन पहले राजस्थान से लौटा है। बागेश्वर व उत्तरकाशी में भी दो- नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा चमोली, चंपावत व पौड़ी में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। उत्तराखंड में एक्टिव केस की संख्या कम और स्वस्थ हुए मरीजों का आंकड़ा अब लगातार बढ़ता चला जा रहा है। बल्कि भर्ती मरीजों की तुलना में रिकवर हुए मरीजों संख्या अब तकरीबन चार गुणा पहुंच गई है। उत्तराखंड में अब तक कोरोना के 2881 मामले आए हैं। जिनमें 2231 यानि 77.44 फीसदी स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में विभिन्न अस्पतालों में 582 मरीज भर्ती हैं। कोरोना संक्रमित 27 मरीज दूसरे राज्यों में जा चुके हैं। वहीं, 41 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: टिहरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की हुई मौत

पूरे भारत के साथ ही आज से उत्तराखंड में भी अनलॉक का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। ऐसे में काफी सारी चीजों पर लगी पाबंदियां भी हट गयी हैं। होटल-रेस्तरां खुल रहे हैं और बाजार/दुकानें भी रात आठ बजे तक खुली रहेंगी। ऐसे में कोरोना का संक्रमण और बढ़ने की आशंका है। प्रदेश से कोरोना जांच के लिए अब तक 69 हजार से अधिक सैंपल भेजे गए हैं। जिनमें 57 हजार 862 मामलों में रिपोर्ट निगेटिव और 2881 मामलों में पॉजिटिव आई है। वहीं विभिन्न लैबों में 5709 सैंपल फिलवक्त पेंडिंग हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने ही कराई पति की हत्या, पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here