Home उत्तराखंड लॉकडाउन में करोड़पति हुई उत्तराखंड पुलिस, जानिये आखिर क्या है इसका कारण

लॉकडाउन में करोड़पति हुई उत्तराखंड पुलिस, जानिये आखिर क्या है इसका कारण

पूरी दुनियां के साथ भारत भी कोरोना की मार से कराह रहा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कहने पर आगामी 3 मई तक पूरे भारत में लॉकडाउन किया गया है। हर किसी के काम-धंदे इन दिनों बंद हैं जिसके कारण लगभग सभी के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पर अब ऐसा भी नहीं है कि लॉकडाउन के कारण हर कोई धन के संकट से गुजर रहा है बल्कि कुछ ऐसे भी विभाग हैं जहाँ इन दिनों जमकर पैंसा आ रहा है और अब इसी कड़ी में नाम जुड़ गया है उत्तराखंड पुलिस का। आप भी थोड़ी देर के लिए सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है तो चलिए आपको पूरे मामले से रूबरू करवा देते हैं।

यह भी पढ़िए: टिहरी: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

उत्तराखंड पुलिस ने शुरू से ही लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए थे। यही कारण है कि बीते दिन तक पूरे राज्य में आठ हजार लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गयी है। अकेले मंगलवार को ही पुलिस ने 377 लोगों को गिरफ्तार किया। डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश में कुल 55 मुकदमें दर्ज किए गए। जिसके साथ ही अब तक कुल 1940 मुकदमे हो गए। जबकि 8245 लोग अब तक गिरफ्तार भी हो चुके हैं। अब तक 20947 वाहनों के चालान और 4787 वाहन सीज भी किये जा चुके हैं।

यह भी पढ़िए: बड़ी खबर: देहरादून की सील कॉलोनी में नवजात की मौत, कोरोना जांच के लिए भेजा गया सैंपल

इन सभी चीजों का जो बड़ा फायदा उत्तराखंड पुलिस को हुआ है वह ये कि इस अवधि में उसे 1 करोड़ रूपये की आय भी प्राप्त हुई है। आपको बता दें जो लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं ऐसे लोगों के  खिलाफ पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। लॉकडाउन का उल्लंघन कर बिना किसी ठोस वजह से सड़कों पर घूमने वालों पर चालान करने के साथ ही वाहनों को सीज भी कर किया जा रहा है। अतः साफ़ है कि किसी को भी लॉकडाउन तोड़ने की छूट नहीं दी जा रही है। प्रदेश  में कोरोना से बचाव के लिए पुलिस तमाम तरह की मशक्कतों में जुटी है। जहां लॉकडाउन तोड़ने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है, वहीं जमात में शामिल लोगों को भी खोजकर होम कोरेन्टीन किया जा रहा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here