Home उत्तराखंड उत्तराखंड: नील गाय से टक्कर के बाद डम्पर ने बाइक सवार को...

उत्तराखंड: नील गाय से टक्कर के बाद डम्पर ने बाइक सवार को कुचला, दो की मौत… एक घायल

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक हादसे ने सबको दहला दिया। यहां हुए हादसे में तीन युवकों को डंपर ने कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर बाजपुर में एक स्टोन क्रशर के सामने बाइक पर जा रहे तीन युवकों की टक्कर नील गाय से हो गई। नील गाय की टक्कर से बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गए। जिन्हें पीछै से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने रौंद डाला। हादसे के बाद दो युवकों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहांं उसका इलाज चल रहा है। वहीं दिन-दहाड़े हुई इस घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया। हंगामा इतना बढ़ गया कि मौके पर जा के हालात पैदा हो गए। हादसे में मृतक अमन ( 22) और रोहित (15) गांव रतनपुरा के रहने वाले थे।

घायल विनोद (22) भी गांव रतनपुरा बाजपुर का रहने वाला है। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा आसपास के थाना क्षेत्रों से पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिवार में हादसे की जानकारी के मातम फैल गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

युवकों के परिचितों ने बताया कि तीनों दोस्त रामनगर स्थित गर्जिया मंदिर जा रहे थे कि रास्ते में घटना हो गई। बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज प्रकाशचंद ने बताया कि घटना के बाद डंपर सहित भागे चालक को पुलिस टीम ने पकड़ लिया है। भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। बन्नाखेड़ा रेंजर एलएस मर्तोलिया ने बताया कि घटना में घायल नील गाय की मौत हो गई है। वन विभाग की टीम ने पंचनामा भर मृत गाय को दफना दिया है।

Source


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here